फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: डाक अधिकारियों ने बचत योजनाओं की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
डाक विभाग की विभिन्न योजनाओं को पर किया जागरूक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
थानाकलां (ऊना)। डाक मंडल ऊना के अंतर्गत बंगाणा उपमंडल की ग्राम पंचायत मुच्छाली में अधीक्षक डाकघर ऊना मंडल के नेतृत्व में डाक चौपाल का आयोजन किया गया। डाक अधीक्षक भूपिंदर सिंह व निरीक्षक डाक रजनीश कुमार ने लोगों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा, जीवन ज्योति बीमा, अटल पेंशन, सुकन्या समृद्धि, बचत बैंक, डाक जीवन बीमा सहित अन्य योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही स्कूलों में लगाए जा रहे आधार कैंपों के बारे में भी जागरूक किया गया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत मुच्छाली के उपप्रधान अजय शर्मा मुख्य अतिथि रहे। इस दौरान पार्सल व्यवसाय में डाक विभाग से जुड़ने पर सरदार क्लॉथ हाउस बंगाणा के मालिक को सम्मानित किया गया। मौके पर उप डाकपाल सुरिंद्र सैनी व डाक पर्यवेक्षक जोगिंद्र सिंह भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें