फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: ‘छत्रपति शिवाजी के आदर्शों को अपनाएं’

Thu, 20 Feb 2025 12:15 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर शिवसेना हिमाचल माल्यार्पण करते। स्वयं
विज्ञापन
गगरेट (ऊना)। छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर शिवसेना हिमाचल प्रदेश द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता शिवसेना हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष राजेश शर्मा ने की जबकि प्रदेश उपाध्यक्ष धीरज शर्मा ने विशेष रूप से अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। इस मौके पर शिवाजी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण कर उनकी वीरता, न्यायप्रियता और स्वराज की भावना को नमन किया गया।
शिवसेना कार्यकर्ताओं ने छत्रपति शिवाजी के आदर्शों को अपनाने और समाज में अन्याय व अत्याचार के खिलाफ आवाज बुलंद करने का संकल्प लिया। प्रदेश अध्यक्ष राजेश शर्मा ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज न सिर्फ एक महान योद्धा थे, बल्कि वह एक आदर्श शासक और कुशल प्रशासक भी थे। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी स्वाभिमान और स्वतंत्रता की रक्षा की। उनके सिद्धांत और नीतियां आज भी युवाओं को प्रेरित करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश उपाध्यक्ष धीरज शर्मा ने कहा कि शिवसेना छत्रपति शिवाजी महाराज की नीतियों पर चलते हुए प्रदेश में जनता के अधिकारों और न्याय के लिए संघर्षरत हैं। इस अवसर पर मदन लाल, निशांत, सुचेतन बंसल, ऋषव शर्मा, बलविंदर सिंह, संदीप शर्मा, सक्षम आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें