फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: छपरोह पंचायत में मां-बेटी पर जानलेवा हमला, चाकू लगने से दोनों घायल

Tue, 02 Jun 2026 07:54 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी चिंतपूर्णी/भरवाईं (ऊना)। छपरोह पंचायत के वार्ड नंबर-5 में सोमवार शाम करीब 7 बजे एक पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि एक मां और उसकी बेटी पर उनके ही रिश्तेदारों ने जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गए जबकि पड़ोसियों ने घायल मां-बेटी को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। घायलों के अनुसार उन पर उनके भाई, भाभी और चाची ने हमला किया।
विज्ञापन

आरोप है कि हमले के दौरान चाकू से वार किए गए, जिससे मां को सात टांके लगाने पड़े जबकि बेटी को तीन टांके लगे हैं। मां-बेटी ने यह भी आरोप लगाया कि हमलावर नशे की हालत में थे।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों में रोष फैल गया और क्षेत्रवासियों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए चिंतपूर्णी थाना प्रभारी जयराम शर्मा भी अस्पताल पहुंचे और घायल मां-बेटी के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन

थाना प्रभारी जयराम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले को दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें