फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: 73.84 करोड़ से निर्मित होगा बल्क ड्रग पार्क का प्रशासनिक और आवासीय ब्लॉक

Fri, 21 Jun 2024 02:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
पंजुआणा में प्रशासनिक ब्लाक, सड़क मार्ग, उत्कृष्ट केंद्र आदि का ​शिलान्यास  करते हुए मुख्यमंत्र
विज्ञापन
सीएम ने ऊना और हरोली में 356.72 करोड़ रुपये के लोकार्पण एवं शिलान्यास किए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना/हरोली। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जिले के ऊना और हरोली विधानसभा क्षेत्रों के लिए 356.72 करोड़ रुपये की सात विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए। मुख्यमंत्री ने पेखूबेला में 220 करोड़ रुपये की 32 मेगावाट डीसी क्षमता की सौर ऊर्जा परियोजना, 92 लाख रुपये के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन पीर निगाह (बसोली) और ऊना विधानसभा क्षेत्र के लिए 42 लाख रुपये के स्वास्थ्य उपकेंद्र जंकार का लोकार्पण किया।
विज्ञापन

सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पन्जुआना में प्रशासनिक और टाउनशिप ब्लॉक से कुठेड़ बीट में बल्क ड्रग पार्क के फैक्ट्री गेट तक 42.04 करोड़ रुपये से निर्मित होने वाले संपर्क मार्ग और 73.84 करोड़ रुपये से निर्मित होने वाले प्रशासनिक और आवासीय ब्लॉक बल्क ड्रग पार्क परियोजना का स्थापित होगा। वहीं, 14.44 करोड़ रुपये की लागत से पोलियां गांव में बल्क ड्रग पार्क स्थल के लिए 10 एमवीए बिजली आपूर्ति और हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड के 132/33 केवी सब-स्टेशन के समीप टाहलीवाल में 15.83 करोड़ रुपये की लागत से 220/132 केवी 100 एमवीए सब स्टेशन (50 एमवीए की अधिकतम सीमा के साथ) के साथ स्थापित किया जाएगा। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, हर्षवर्धन चौहान, विधायक सुदर्शन बबलू, विवेक शर्मा, उद्योग विभाग निदेशक राकेश प्रजापति, डीसी जतिन लाल, एसपी राकेश सिंह, अंकुश धीमान संयुक्त निदेशक, जिला कांग्रेस अध्यक्ष राणा रंजीत, हरोली ब्लॉक कांग्रेस प्रधान विनोद बिट्टु समेत अन्य अधिकारी और पार्टी के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें