ऊना। एडीसी डॉ. अमित कुमार शर्मा ने गोंदपुर बनेहड़ा लोअर पंचायत का दौरा किया। पंचायत घर पहुंचने पर पंचायत प्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया।
एडीसी ने पंचायत में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। गांव के ऐतिहासिक तालाब के सुंदरीकरण कार्य की स्थिति का जायजा लिया। पंचायत सदस्य एडवोकेट राजकुमारी शर्मा ने बताया कि काफी दिनों से तालाब की मरम्मत के बारे में आग्रह किया जा रहा है। उन्होंने एडीसी से तालाब को सांस्कृतिक धरोहर घोषित करने का आग्रह किया। पंचायत शीघ्र ही प्रस्ताव पारित करके जिलाधीश को भेजेगी।
पंचायत के पूर्व प्रधान राजेंद्र सिंह ठाकुर, पूर्व उप प्रधान राजेंद्र शर्मा, जसवीर सिंह स्थानीय लोगों में प्रदीप ठाकुर, राजीव शर्मा, जसबीर मन्हास, संदीप चौहान, दीपक मिन्हास और अन्य ने भी तालाब की मरम्मत करवाने की मांग की। इस संबंध में विधायक राजेश ठाकुर ने बताया कि शीघ्र तालाब का सुंदरीकरण करवाया जाएगा और इसकी मरम्मत भी करवाई जाएगी। इस अवसर पर पंचायत प्रधान रविकांता उपप्रधान बलवंत, जीवन कुमार, मंजिष्ठा, पूनम, सीमा, तृप्ता और अन्य मौजूद रहे।