फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बिना शौचालय प्रवासियों को जगह देने पर भूमि मालिकों के खिलाफ होगी कार्रवाई

Fri, 31 Jul 2026 12:54 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। नगर निगम क्षेत्र में बिना शौचालय और स्वच्छता संबंधी मूलभूत सुविधाओं के प्रवासी मजदूरों को ठहराने वाले भूमि और भवन मालिकों के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम प्रशासन ने इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि किराये पर कमरा, भवन या खाली भूमि उपलब्ध कराने वाले प्रत्येक मालिक को प्रवासियों के लिए शौचालय, स्वच्छ पेयजल और साफ-सफाई की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करनी होगी। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित भूमि या भवन मालिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

नगर निगम क्षेत्र के लालसिंगी, रामपुर व आसपास के कई इलाकों में बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूर किराये के कमरों और अस्थायी ठिकानों में रह रहे हैं। इनमें से कई स्थानों पर पर्याप्त शौचालय नहीं होने के कारण खुले में शौच, गंदगी और जलभराव जैसी समस्याएं सामने आती रहती हैं। इससे आसपास रहने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है और संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ जाता है।
ऐसे मामलों को गंभीरता से लेते हुए निगम प्रशासन ने अब सख्ती बरतने का निर्णय लिया है। अधिकारियों का कहना है कि स्वच्छता नियमों से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जल्द ही विभिन्न वार्डों और प्रवासी बाहुल्य क्षेत्रों में विशेष निरीक्षण अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान अधिकारियों की टीम किराये के मकानों, झुग्गियों और अस्थायी आवासों का निरीक्षण करेगी। यदि किसी स्थान पर बिना शौचालय या आवश्यक स्वच्छता सुविधाओं के प्रवासियों को ठहराया जाना पाया गया तो संबंधित भूमि या भवन मालिक के खिलाफ नगर निगम अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रवासी झुग्गियों का सर्वेक्षण किया जाएगा। नियमों की अनदेखी पर कार्रवाई होगी। इसे लेकर दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
-पृथी पाल सिंह, आयुक्त नगर निगम ऊना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें