ऊना। चिंतपूर्णी में भीड़ नियंत्रित करने के लिए पुलिस की टीम तैनात की जाएंगी। इसके अलावा मास्क न पहनने वाले श्रद्धालुओं पर भी पुलिस सीसीटीवी से नजर रखेगी।
एसपी अर्जित सेन ठाकुर शुक्रवार को पुलिस लाइन झलेड़ा में अपराध और कानून एवं व्यवस्था की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
चिंतपूर्णी में श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस की टीम तैनात की जाएंगी। इसके अलावा पुलिस की टीम क्षेत्र में गश्त भी करेंगे।
मास्क न पहनने वाले श्रद्धालुओं पर पुलिस सीसीटीवी से नजर रखेगी। इसके अलावा जिलाभर में बेहतर ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए न्या ट्रैफिक प्लान तैयार किया जाएगा। जिला में नशा तस्करी करने वाले आरोपियों की संपती की भी जांच की जाएगी। एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने कहा कि जिला के समस्त थाना/पुलिस चौकी प्रभारियों को लंबित पड़े केसों का जल्द निपटारा करने के आदेश दिए गए। इस मौके पर बैठक में एएसपी विनोद धीमान, डीएसपी ऊना रमाकांत ठाकुर, डीएसपी हरोली अनिल कुमार, डीएसपी अंब सृष्टि पांडे, इंस्पैक्टर इंदू देवी, एसएचओ ऊना सदर सर्वजीत सिंह, एसएचओ रमन चौधरी, एसएचओ गगरेट दर्शन सिंह, एसएचओ हरोली मनोज कौंडल, एसएचओ बंगाणा प्रेमपाल, एसएचओ चिंतपूर्णी कुलदीप सिंह सहित समस्त थाना प्रभारी और चौकियों के प्रभारी उपस्थित रहे।