फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

Wed, 07 Oct 2026 12:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
थानाकलां (ऊना)। बंगाणा थाना क्षेत्र में 13 वर्षीय स्कूली छात्रा से कथित दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार दुकानदार को अदालत ने 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां सुनवाई के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए गए।
विज्ञापन

यह मामला स्कूल की शिकायत पेटी के माध्यम से सामने आया था। छात्रा की छोटी बहन ने शिकायत पेटी में पत्र डालकर आरोप लगाया था कि दुकानदार उसकी बहन को चॉकलेट देता था और एक दिन उसे कमरे में ले गया। शिकायत मिलने के बाद स्कूल प्रबंधन ने छात्रा से जानकारी ली और परिजनों को अवगत करवाया। इसके बाद छात्रा के बयान के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी पर छात्रा को दुकान के समीप बने कमरे में ले जाकर दुष्कर्म करने और घटना के बारे में किसी को बताने पर धमकाने का आरोप है। पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने बताया कि मामले में तथ्यों और साक्ष्यों को जुटाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें