फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: चेन स्नैचिंग का आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजा

Mon, 19 Oct 2026 06:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
स्तोथर में महिला से चेन छीनने का मामला, दूसरा आरोपी अब भी फरार
विज्ञापन

यूपी से पकड़े गए आरोपी से बरामदगी को लेकर हुई पूछताछ
संवाद न्यूज एजेंसी
अंब (ऊना)। स्तोथर क्षेत्र में महिला से सोने की चेन छीनने के मामले में गिरफ्तार आरोपी को अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। तीन दिन का पुलिस रिमांड समाप्त होने के बाद शनिवार को पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेजने के आदेश दिए गए।
तीन अक्तूबर को स्तोथर में बाइक सवार दो आरोपियों ने एक महिला से सोने की चेन छीन ली थी। आरोपी संतोषगढ़ क्षेत्र में हुई चेन स्नैचिंग की एक अन्य वारदात में भी शामिल पाया गया है। संतोषगढ़ पुलिस ने उसे 10 अक्तूबर को उत्तर प्रदेश के अहमदगढ़ से गिरफ्तार किया था। इसके बाद 12 अक्तूबर को अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में अंब पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट पर आरोपी को हिरासत में लिया और वीरवार को अदालत में पेश कर तीन दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया। रिमांड के दौरान पुलिस ने उससे वारदात से जुड़े पहलुओं और छीनी गई चेन की बरामदगी को लेकर पूछताछ की। मामले में शामिल दूसरा आरोपी अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है।डीएसपी अंब अनिल पटियाल ने बताया कि आरोपी को अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें