फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: चिट्टे के साथ पकड़ा आरोपी छह दिन के रिमांड पर भेजा

Thu, 17 Sep 2026 01:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
अंब (ऊना)। अंब में 7.64 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़े गए आरोपी को अदालत ने छह दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी को बुधवार को अदालत के समक्ष प्रस्तुत किया। अदालत ने मामले पर विचार करने के बाद आरोपी को 21 सितंबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी की पहचान अभिषेक निवासी आदर्श नगर तहसील अंब जिला ऊना के तौर पर हुई है।
विज्ञापन

ध्यान रहे कि मंगलवार शाम को अंब थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि आदर्श नगर में एक व्यक्ति के पास नशीला पदार्थ मौजूद है। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी विपिन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आदर्श नगर के वार्ड-6 स्थित एक मकान में छापा मारा। मकान की तलाशी के दौरान वहां मौजूद आरोपी के पास से 7.64 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद हुआ। पुलिस ने मौके पर ही नशीले पदार्थ को सील कर आरोपी को हिरासत में ले लिया था।
विज्ञापन

एसडीपीओ अंब अनिल पटियाल ने बताया कि अदालत से छह दिन का रिमांड मंजूर होने के बाद अब आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें