फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: एंटी चिट्टा वॉकाथॉन में 14 बच्चों और दो अध्यापकों की बिगड़ी सेहत

Thu, 17 Sep 2026 01:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। एंटी चिट्टा के खिलाफ बुधवार को आयोजित वॉकाथॉन में शामिल होने पहुंचे बच्चों में से 14 बच्चों और दो अध्यापकों की तबीयत बिगड़ गई। वॉकाथॉन के संपन्न होते ही कई बच्चों ने कमजोरी, चक्कर और डिहाइड्रेशन की शिकायत की। हालत बिगड़ने पर उन्हें उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया। एक साथ बड़ी संख्या में बच्चों के अस्पताल पहुंचने से आपातकालीन वार्ड में भीड़ बढ़ गई। स्थिति को देखते हुए अस्पताल स्टाफ को बच्चों को दो अलग कमरों में शिफ्ट कर उपचार देना पड़ा।
विज्ञापन


वॉकाथॉन में शामिल होने के लिए कई बच्चे सुबह करीब छह बजे ही अपने घरों से निकल गए थे। इसके बाद कार्यक्रम में शामिल होने और लंबे समय तक बाहर रहने के कारण बच्चों में थकान और डिहाइड्रेशन की समस्या सामने आई। वॉकाथॉन समाप्त होने के बाद कुछ बच्चों की तबीयत खराब होने लगी। बच्चों के साथ मौजूद अध्यापिकाओं ने उन्हें संभाला और बाद में उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया।
एक साथ इतने बच्चों के अस्पताल पहुंचने पर आपातकालीन वार्ड में अचानक मरीजों की संख्या बढ़ गई। बच्चों को एक ही स्थान पर रखने के बजाय अस्पताल प्रशासन ने उन्हें दो अलग कमरों में शिफ्ट किया। यहां चिकित्सकों और स्टाफ ने बच्चों की जांच कर उपचार शुरू किया। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा एसके वर्मा व चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय मनकोटिया व अन्य स्टाफ सदस्य व्यवस्थाएं बनाने में डटे रहे।
विज्ञापन



सुक्खू, मुकेश और सत्ती ने पूछा कुशलक्षेम
बच्चों की सेहत बिगड़ने की सूचना मिलने पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजाें का कुशलक्षेम जाना व चिकित्सकों से फीडबैक लिया व बीमार बच्चों से बातचीत की। मुख्यमंत्री ने कहा कि डिहाइड्रेशन के चलते बच्चों की सेहत बिगड़ी है। अस्पताल पहुंचे सभी बच्चों की सेहत में सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें