फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: सरकारी जमीन पर कब्जे की शिकायत के बाद धमकाने का आरोप

Sat, 08 Aug 2026 12:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
अंब (ऊना)। अंब थाना क्षेत्र की कलरूही पंचायत में सरकारी भूमि पर कथित अवैध कब्जे की शिकायत के बाद धमकियां मिलने का मामला सामने आया है। पंचायत के मौजूदा उपप्रधान और उसके पिता पर शिकायतकर्ताओं को जान से मारने की धमकी देने और सोशल मीडिया के माध्यम से भय का माहौल बनाने का आरोप लगा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कलरूही निवासी जुगल किशोर शर्मा, पूर्व जिला परिषद सदस्य कुलदीप कुमार, पूर्व प्रधान सतपाल और पूर्व उपप्रधान जगदेव सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने 20 जून 2026 को उपायुक्त ऊना को गांव की सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत दी थी। शिकायत के बाद राजस्व विभाग की ओर से तैयार रिपोर्ट में कब्जा पाए जाने का दावा किया गया है। इसके बाद से आरोपी पक्ष द्वारा रंजिश रखने का आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ताओं के अनुसार एक अन्य मामले में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के दौरान थाना परिसर में भी उन्हें कथित तौर पर धमकी दी गई और परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गई। इसके बाद मौजूदा उपप्रधान की ओर से सोशल मीडिया पर हाथ में बंदूक लिए एक रील पोस्ट किए जाने का आरोप है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि रील में बदला लेने संबंधी बात कही गई थी।

रील और फोटो पुलिस को सौंपे
शिकायतकर्ताओं ने पुलिस को संबंधित सोशल मीडिया रील और फोटो भी उपलब्ध करवाए हैं। उनका आरोप है कि रील पर की गई टिप्पणियों और पहले मिल चुकी कथित धमकियों के कारण उन्हें अपनी जान-माल की सुरक्षा को लेकर डर बना हुआ है। उन्होंने झूठे मामलों में फंसाने की धमकियां मिलने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पुलिस ने शिकायत के आधार पर कलरूही निवासी राम प्रकाश और उसके पिता मदन गोपाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई सामग्री समेत शिकायत में लगाए गए अन्य आरोपों की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन

जिला पुलिस अधीक्षक ऊना सचिन हिरेमठ ने बताया कि सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें