फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गगरेट (ऊना)। होशियारपुर-गगरेट सड़क पर अज्ञात वाहन ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार की मौत हो गई। युवक स्कूटी से गगरेट होशियारपुर मार्ग पर जा रहा था। होशियारपुर मार्ग पर एक अज्ञात वाहन ने उसको टक्कर मार दी। इससे वह बुरी तरह से घायल हो गया।
विज्ञापन

युवक को घायल अवस्था में इलाज के लिए गगरेट अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल युवक को क्षेत्रीय अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन ऊना पहुंचते उसने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान गुलशन उम्र 36 साल निवासी पांबड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर करवाई शुरू कर दी है। डीएसपी सृष्टि पांडे ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें