फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मवां में हुई चोरी मामले में महिला समेत दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भरवाईं (ऊना)। क्षेत्र के गांव मवां में चोरी के आरोप में पुलिस ने महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे चुराए गए गहने भी बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले मवां गांव के एक घर से 90 हजार रुपये के सोने व चांदी के गहने अज्ञात लोगों ने चुरा लिए थे। इस संबंध में घर के मालिक रमेश चंद पुत्र चमन लाल ने 11 नवंबर को शिकायत दर्ज करवाई थी। चिंतपूर्णी पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए एक पुरुष व एक महिला को कांगड़ा से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपियों से 90 हजार रुपये के सोने व चांदी के गहने भी बरामद हुए हैं। डीएसपी अंब सृष्टि पांडे ने बताया कि मवां गांव में हुई चोरी में शामिल दो लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस छानबीन को आगे बढ़ा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें