फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाड़ी की चपेट में आने से होमगार्ड घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंब (ऊना)। अंब चौक पर ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड का जवान को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपाचार के लिए अंब अस्पताल पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे ऊना और ऊना से पीजीआई रेफर कर दिया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

होमगार्ड जवान गुरबचन निवासी चौकीमंयार शुक्रवार रात अंब चौक के पास गश्त पर था। उसे किसी वाहन ने चपेट में ले लिया। इस कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए तुरंत सिविल अस्पताल अंब लाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे क्षेत्रीय चिकित्सालय ऊना रेफर कर दिया। ऊना से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।
होमगार्ड जवान के सिर और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। दुर्घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। इस बारे में पुलिस जांच कर रही है। डीएसपी अंब मनोज जंवाल का कहना है कि पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें