फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक और टैंकर में टक्कर, चार घायल

Sat, 28 May 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/नंगल
विज्ञापन
ट्रक अार टैंकर में भिड़त। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
क्षेत्र के निकटवर्ती गांव ब्रह्मपुर में नंगल-श्री आनंदपुर साहिब मुख्य मार्ग पर ट्रक और टैंकर में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में चार लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों को 108 की सहायता से बीबीएमबी अस्पताल पहुंचाया गया। यहां दो की गंभीर हालात को देखते हुए उन्हें पीजीआई रेफर किया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक एक निजी गैस कंपनी का ट्रक हाईड्रोजन गैस से भरे सिलेंडर लेकर बल्लभगढ़ की ओर जा रहा था कि दूसरी ओर चंडीगढ़ की ओर से तारकोल लेकर नंगल की ओर जा रहे टैंकर में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। हादसे में घायल लोगों की पहचान सुवेग सिंह पुत्र काला सिंह निवासी देवीगढ़ यूपी, मुख्तयार सिंह पुत्र जगीर सिंह निवासी बिलासपुर, सतवीर सिंह पुत्र सोहन सिंह निवासी मुल्लापुर और दविंद्र के रूप में हुई है। उधर थाना प्रभारी सुरेंद्रपाल सिंह लिद्दड़ का कहना है कि पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें