फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुबारिकपुर में हुए सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
Accident in Mubarikpur, bike rider died
विज्ञापन
अंब (ऊना)। मुबारिकपुर में वीरवार सुबह कंटेनर की चपेट में आने से एक बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
अमलेहड़ के कमाली गांव का 62 वर्षीय अच्छरु सुबह करीब 11.30 बजे के घर से मुबारिकपुर की ओर आ रहा था। मुबारिकपुर पहुंचने से पहले ही मोड़ पर बाजार की तरफ से आ रहे कंटेनर ने उसे चपेट में ले लिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। हादसे में शामिल वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें