फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: आम आदमी पार्टी ने जोन अध्यक्ष और कार्यकारिणी की घोषणा की

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर में आम आदमी पार्टी ने चौंतड़ा, लडभड़ोल, मकरीड़ी, बल्ह और हारगुनैण जोन के पांच अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। इनमें चौंतड़ा जोन से विपन कुमार चौहान, मकरीड़ी से नायब सूबेदार रमेश कुमार, भराडू के बल्ह जोन से नायब सूबेदार अशोक भंडारी और हारगुनैण के हराबाग जोन से लेख राज ठाकुर को अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा जोगिंद्रनगर के विभिन्न बूथों से अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और संगठन मंत्री भी नियुक्त किए गए हैं। शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रत्याशी एवं नेता रविंद्र पाल ठाकुर ने जोनों के अध्यक्ष और कार्यकारिणी की अधिकारिक घोषणा की। उन्होंने बताया कि कैप्टन ओम प्रकाश शर्मा को विधानसभा कार्यकारिणी का अध्यक्ष बनाया गया है।राजकुमार और राजमल को उपाध्यक्ष, सुरजीत सिंह, अमर सिंह, ललित कुमार, केहर सिंह और भरत सिंह को जनरल सेक्रेटरी का कार्यभार सौंपा गया है। प्रवीण कुमार, विजय, अनु, चुनी लाल, नरेंद्र और विजय सिंह को सचिव, जबकि दलेर सिंह, आशू, जगदीश, राजेश, शशि, महांशु और प्रदीप कुमार को सह सचिव बनाया गया है। मनोज कुमार को प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

हिमाचल में भाजपा और कांग्रेस के कुशासन से आर्थिक संकट : पाल
कार्यकारिणी और जोन अध्यक्षों की घोषणा के बाद रविंद्र पाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी हिमाचल में तीसरे विकल्प के रूप में विधानसभा चुनाव में उतरेगी। 68 विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी अपने प्रत्याशी मैदान में उतारेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सत्ता में रहते हुए आम आदमी पार्टी 75 लाख लोगों के हितों के लिए पंजाब की तर्ज पर विकास की नई इबारत लिखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें