फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: विदेश में बैठकर फिरौती मांगने वाला मोगा का युवक पुलिस के रडार पर

विज्ञापन
विज्ञापन
बंगाणा पुलिस ने जारी किया लुकआउट नोटिस
विज्ञापन

प्रतिष्ठित व्यवसायी से 50 लाख रुपये की फिरौती मांग रहा था
तकनीकी जांच से मिली बड़ी सफलता
साइबर अपराधियों के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़े होने की आशंका
संवाद न्यूज एजेंसी
थानाकलां (ऊना)। ऊना जिले के बंगाणा पुलिस थाने ने साइबर अपराध के गंभीर मामले में सफलता अर्जित की है। पुलिस ने पंजाब के मोगा निवासी एक युवक की पहचान की है, जो इंग्लैंड में बैठकर हिमाचल के एक प्रतिष्ठित व्यवसायी से 50 लाख रुपये की फिरौती मांग रहा था। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध लुकआउट नोटिस जारी कर दिया है। उसे भारत लाकर कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की जा सकेगी। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बंगाणा क्षेत्र के व्यवसायी विनोद कुमार सेंटी को बीते कुछ समय से अंतरराष्ट्रीय नंबरों से कॉल्स और धमकी भरे संदेश मिल रहे थे। इन कॉल्स में उनसे 50 लाख रुपये की मांग की गई। साथ ही जान से मारने की धमकियां भी दी गईं। पीड़ित ने इसकी शिकायत तुरंत पुलिस को दी। इसके बाद थाना प्रभारी रोहित चौधरी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।
पुलिस ने कॉल रिकॉर्ड, आईपी एड्रेस ट्रैकिंग, सोशल मीडिया निगरानी और डार्क वेब स्कैनिंग जैसे अत्याधुनिक तरीकों से आरोपी की लोकेशन ट्रैक की। जांच में सामने आया कि आरोपी युवक इंग्लैंड में स्टडी वीजा पर गया है और वहीं से साइबर नेटवर्क के जरिये भारत में लोगों को धमकाने और पैसे ऐंठने की कोशिश कर रहा है।
विज्ञापन

पुलिस को संदेह है कि यह युवक किसी अंतरराष्ट्रीय साइबर अपराध नेटवर्क का हिस्सा हो सकता है। जिला पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि केंद्रीय एजेंसियों और विदेश मंत्रालय से समन्वय कर आरोपी के विरुद्ध लुकआउट नोटिस जारी किया गया है। जल्द ही उसे भारत लाकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसपी यादव ने कहा कि कोई भी अपराधी, चाहे देश में हो या विदेश में, कानून से बच नहीं सकता। जनता की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है।
विज्ञापन







वहीं, लोगों का कहना है कि अगर हर जिले में पुलिस इसी प्रकार सतर्क और तकनीकी रूप से दक्ष हो तो साइबर अपराधियों को पनपने का मौका ही नहीं मिलेगा। यह मामला एक बार फिर सामने लाता है कि कैसे कुछ युवक स्टडी वीजा की आड़ में विदेश जाकर अवैध गतिविधियों में लिप्त हो रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें