फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: गोंदपुर जयचंद में कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Wed, 20 May 2026 07:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
देर रात हुए हादसे में 34 वर्षीय मजदूर की जान गई, कार चालक मौके से फरार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दुलैहड़ (ऊना)। गोंदपुर जयचंद क्षेत्र में सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक की पहचान 34 वर्षीय राज कुमार पुत्र सतपाल निवासी मेंहदवाणी, तहसील गढ़शंकर, जिला होशियारपुर (पंजाब) के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, सोमवार देर रात गोंदपुर जयचंद के पास यूपी नंबर की एक कार और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में बाइक सवार राज कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे तुरंत दुलैहड़ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि राज कुमार क्षेत्र के एक केबल निर्माण उद्योग में कार्यरत था और ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहा था। इसी दौरान यह हादसा हो गया। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी है। इस हादसे से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, जबकि पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने बताया कि मामले की जांच जारी है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें