फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: टाहलीवाल के उद्योग में कार्यरत पंजाब का मजदूर फंदे से लटका मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
टाहलीवाल (ऊना)। औद्योगिक क्षेत्र टाहलीवाल के एक उद्योग में कार्यरत एक मजदूर अपने क्वार्टर में फंदे से लटका मिला है। मृतक की पहचान हरबंस कुमार (40 वर्ष) निवासी बल्लुआना, तहसील जलालाबाद, जिला फाजिल्का पंजाब के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही थाना टाहलीवाल की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों के अनुसार हरबंस कुमार पिछले कुछ समय से टाहलीवाल में एक नामी उद्योग में कार्यरत था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेजा गया। पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी और आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें