फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: तूड़ी से लदा ट्रक पलटा, चालक-परिचालक बाल-बाल बचे

Fri, 17 Apr 2026 06:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
अंब (ऊना)। उपमंडल अंब के तहत लंग्याणा में राष्ट्रीय उच्चमार्ग पर वीरवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहां तूड़ी (भूसा) से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। गनीमत रही कि ट्रक में सवार चालक और परिचालक पूरी तरह सुरक्षित रहे और उन्हें किसी प्रकार की चोट नहीं आई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ट्रक पंजाब के मोगा से सुजानपुर की ओर जा रहा था। जैसे ही ट्रक लंग्याणा के पास पहुंचा तो सड़क किनारे बनी नाली में अचानक एक टायर उतर गया। इससे चालक का संतुलन बिगड़ गया और वह वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका जिसके चलते ट्रक सड़क किनारे पलट गया। ट्रक में भारी मात्रा में भूसा लदा हुआ था जो सड़क किनारे बिखर गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के समय उस स्थान पर न तो कोई अन्य वाहन गुजर रहा था और न ही कोई राहगीर मौजूद था। ऐसे में एक बड़ा हादसा टल गया।
स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। दुर्घटना के बाद कुछ समय तक मार्ग पर आवाजाही प्रभावित रही जिसे बाद में सामान्य कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने बताया कि मामला स्थानीय पुलिस के ध्यान में है। हालांकि शिकायत न मिलने पर मामला दर्ज नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें