फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: ऊना जिला में कुल 5,736 प्रत्याशियों ने भरे परचे

Tue, 12 May 2026 07:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। पंचायतीराज संस्थानों के सामान्य चुनाव-2026 के तहत ऊना जिले में कुल 5,736 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र भरे हैं। नामांकन प्रक्रिया के तीसरे दिन सोमवार को कुल 1,985 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। इनमें 31 जिला परिषद, 161 पंचायत समिति, 375 प्रधान, 470 उपप्रधान और 948 वार्ड सदस्य पद के प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र भरे। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त जतिन लाल ने दी।
विज्ञापन


बता दें कि जिला में नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन 1,788 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए थे, जबकि दूसरे दिन 1,963 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दायर किए थे। उपायुक्त ने बताया कि उपमंडल ऊना के अंतर्गत 557 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र विभिन्न पदों के लिए दायरे किए हैं। इनमें 8 उम्मीदवारों ने जिला परिषद, 41 उम्मीदवारों ने पंचायत समिति, 114 उम्मीदवारों ने प्रधान पद, 140 उम्मीदवारों ने उपप्रधान और 254 उम्मीदवारों ने वार्ड पंच के नामांकन भरे हैं।
इसी तरह गगरेट में 329 प्रत्याशियों ने नामांकन भरे हैं जिनमें 7 प्रत्याशी जिला परिषद, 22 प्रत्याशी पंचायत समिति, 63 प्रत्याशी प्रधान पद, 70 प्रत्याशी उपप्रधान पद और 167 प्रत्याशी वार्ड सदस्य के हैं।
विज्ञापन


उपमंडल अंब में कुल 328 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। इनमें 5 जिला परिषद, 24 पंचायत समिति, 56 प्रधान पद के लिए, 79 उपप्रधान पद और 164 वार्ड सदस्य उम्मीदवार शामिल हैं।

वहीं, उपमंडल हरोली में 413 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरे हैं जिनमें 7 जिला परिषद, 44 पंचायत समिति सदस्य, 79 प्रधान, 76 उपप्रधान और 207 वार्ड सदस्य प्रत्याशी शामिल हैं।

इसके अलावा उपमंडल बंगाणा में कुल 358 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरे हैं। इनमें 4 जिला परिषद, 30 पंचायत समिति, 63 प्रधान पद, 105 उपप्रधान पद और 156 वार्ड सदस्य उम्मीदवार शामिल हैं।

जतिन लाल ने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच 12 मई को प्रातः 10 बजे से होगी जबकि 14 एवं 15 मई को उम्मीदवार अपने नाम वापस ले सकेंगे। नाम वापसी की प्रक्रिया पूर्ण होने के तुरंत बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे तथा अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें