फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: त्योहारी सीजन से पहले अतिक्रमण के खिलाफ चलेगा विशेष अभियान

Fri, 25 Sep 2026 12:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। त्योहारी सीजन से पहले शहर के बाजारों में बढ़ने वाले अतिक्रमण को लेकर नगर निगम ने विशेष अभियान चलाने की तैयारी शुरू कर दी है। त्योहारी खरीदारी के दौरान बाजारों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए नगर निगम व्यापार मंडल के साथ मिलकर अभियान चलाएगा। इस दौरान दुकानदारों को दुकानों के बाहर सामान न सजाने और निर्धारित सीमा के भीतर ही सामान रखने के लिए दिशा निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन

त्योहारी सीजन में बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की संख्या काफी बढ़ जाती है। ऐसे में दुकानों के बाहर सामान, स्टॉल और अन्य सामग्री रखे जाने से बाजार की सड़कें और पैदल चलने के रास्ते संकरे हो जाते हैं। इससे एक ओर जहां लोगों को आवाजाही में परेशानी होती है, वहीं दूसरी ओर बाजारों में यातायात व्यवस्था भी प्रभावित होती है। भीड़ के बीच अतिक्रमण के कारण कई स्थानों पर जाम की स्थिति बनने की आशंका रहती है। शहर में सामान्य दिनों की तुलना में त्योहारी सीजन में बाजारों में काफी अधिक भीड़ रहती है। कपड़े, जूते, बर्तन, मिठाई, सजावटी सामान और अन्य वस्तुओं की खरीदारी के लिए लोग बाजारों का रुख करते हैं। इसी दौरान कई दुकानदार अतिरिक्त सामान दुकानों के बाहर रख देते हैं। इससे अतिक्रमण की समस्या बढ़ जाती है। नगर निगम इसी स्थिति को देखते हुए त्योहारी खरीदारी शुरू होने से पहले अभियान चलाकर व्यवस्था को नियंत्रित करना चाहता है।

नगर निगम अभियान को व्यापार मंडल के सहयोग से चलाने की तैयारी में है। अभियान शुरू करने से पहले व्यापारियों को अतिक्रमण न करने और दुकानों के बाहर निर्धारित सीमा से आगे सामान न रखने को लेकर जागरूक किया जाएगा। नगर निगम की टीम बाजारों का निरीक्षण भी करेगी। इसके बाद भी यदि कोई दुकानदार नियमों की अनदेखी करता पाया जाता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन



आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए अतिक्रमण पर लगाम कसने के लिए जल्द ही जागरूकता अभियान शुरू होगा। अगर इसके बाद भी कोई नियमों की अनदेखी करता है तो नियमों के तहत कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

-पृथी पाल सिंह, आयुक्त नगर निगम ऊना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें