फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसाल में जहरीला पदार्थ खाने से व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। क्षेत्र के निकटवर्ती बसाल गांव के एक व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे ऊना अस्पताल ले गए। यहां उपचार के दौरान व्यक्ति ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। व्यक्ति की पहचान सुरेंद्र कुमार 32 निवासी गांव बसाल जिला ऊना के रूप में हुई है।
विज्ञापन

व्यक्ति के जहरीला पदार्थ खाने के कारणों का पता नहीं चला है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जिला मुख्यालय के साथ लगते बसाल गांव में एक व्यक्ति ने शनिवार को अचानक कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। ऐसे में आनन-फानन में परिजन उसे उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया। यहां शनिवार रात को ही ऊना अस्पताल में व्यक्ति की मौत हो गई। वह अपने पीछे पत्नी सहित दो बेटियां, एक बेटा तथा मां को छोड़ गया है।
एएसपी विनोद धीमान का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। एएसपी ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें