फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस लोग एक साथ आने पर ही लग रही कोविड वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
मैहतपुर (ऊना)। स्थान: राजकीय प्राथमिक पाठशाला बसदेहड़ा, दिन सोमवार, समय 1:30 बजे। अमर उजाला की टीम ने राजकीय प्राथमिक पाठशाला बसदेहड़ा में बनाए कोविड वैक्सीनेशन सेंटर का दौरा किया। इस दौरान लोग कोविड इंजेक्शन लगवाने के लिए वैक्सीनेशन सेंटर में आ रहे थे।
विज्ञापन

लंच टाइम होने के चलते वैक्सीनेशन सेंटर पर पहुंचे लोगों को इंजेक्शन के लिए इंतजार करने के लिए कहा गया। वैक्सीनेशन की सप्लाई बंद होने से वैक्सीनेशन का स्टॉक लगभग खत्म होने को था। सेंटर में तैनात स्टाफ सदस्य लोगों को इंतजार करने को कहते देखे गए।
वैक्सीनेशन के काम को अंजाम दे रहे स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी लोगों को कम से कम 10 व्यक्ति एकत्र होने का इंतजार करने को कह रहे थे। उनका कहना था कि एक किट में दस इंजेक्शन होते हैं और जब उसे खोल दिया जाता है तो बाकी के इंजेक्शन न लगने की स्थिति में वे खराब हो जाते हैं। लिहाजा बुजुर्गों को इंजेक्शन के लिए लगभग सवा घंटे तक इंतजार करते देखा गया। एक टीचर के साथ आशा वर्कर और स्वास्थ्य कर्मचारी वैक्सीनेशन के काम को अंजाम दे रहे थे। जब 10 से 12 लोग जमा हो गए तब इंजेक्शन लगाने का क्रम शुरू किया गया।
विज्ञापन

इनमें कुछ बुजुर्गों ने सेंकेड डोज ली, जबकि कुछ को पहली बार इंजेक्शन लगाते देखा गया। इस दौरान 18 वर्ष की आयु से ऊपर के लोग भी इंजेक्शन लगवाने के लिए वैक्सीनेशन सेंटर पहुंचे। उनकी रजिस्ट्रेशन तथा वैक्सीनेशन का स्टॉक खत्म होने की बात कहकर उन्हें वापस भेजा गया। लगभग एक से डेढ़ घंटे के लंबे इंतजार के बाद सेंटर पर आए तमाम लोगों को इंजेक्शन लगाए गए। बीएमओ डॉ. बलराम धीमान का कहना है कि वैक्सीनेशन की सप्लाई पीछे से नहीं आ रही है। इससे वैक्सीनेशन का स्टॉक लगभग खत्म होने को है। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों तथा जो लोग पहले वैक्सीनेशन ले चुके हैं, उन्हें दूसरी डोज के लिए ही स्टॉक रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें