फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: मिट्टी ढुलाई के लिए खेत से जबरन बना दिया रास्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
रायपुर सहोडा के पूर्व सैनिक ने दी मैहतपुर थाने में शिकायत
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्रालियां, टिपरों की आवाजाही से उपजाऊ भूमि हुई खराब

संवाद न्यूज एजेंसी

मैहतपुर (ऊना)। रायपुर सहोड़ा निवासी पूर्व सैनिक सूबेदार मेजर काकाराम (78) ने मैहतपुर पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है कि रायपुर निचला में बूझे वाला टोबा के पास उसकी तीन कनाल 12 मरले जमीन है। उसकी जमीन से कुछ लोगों ने जबरन रास्ता बनाकर टिपर, ट्रैक्टर ट्रालियां चलानी शुरू कर दीं और मिट्टी की ढुलाई इस रास्ते से करने लगे। पिछले दिन जब मैं अपने खेत देखने गया तो ट्रैक्टर ट्रालियों से मिट्टी की ढुलाई की जा रही थी। मैंने उन्हें खेत में रास्ते बनाने और ट्रैक्टर ट्रालियां न ले जाने को कहा लेकिन उन्होंने मेरी कोई बात नहीं मानी और उल्टा धमकाने लगे कि यह आपकी जमीन नहीं है। अगर आपकी जमीन है तो इसका सबूत दिखाओ। मैं उक्त जमीन की रजिस्ट्री के कागजात लेकर मैहतपुर थाना गया और अपनी शिकायत दर्ज करवाई। इस पर कार्रवाई करते हुए मैहतपुर पुलिस ने मौके पर जाकर देखा और ट्रैक्टर ट्रालियों को बंद करवाया।
विज्ञापन

शिकायत में पूर्व सैनिक ने कहा कि ट्रैक्टर ट्रालियां वाले उन पर दबाव बना रहे हैं तथा उन्हें मानसिक तौर पर परेशान किया जा रहा है कि वह जल्द समझौता करें और उन्हें मिट्टी की ढुलाई के लिए अपने खेत से रास्ता बनाने दें। पूर्व सैनिक ने कहा कि ट्रैक्टर ट्रालियों तथा टिपरों की आवाजाही से उसकी उपजाऊ जमीन खराब हो गई है। उसका करीब ढाई लाख का नुकसान हो चुका है। एएसपी ऊना सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि पूर्व सैनिक की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर ट्रालियों और टिपरों की आवाजाही पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें