फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: नागरिक अस्पताल बंगाणा में स्थापित होगी आधुनिक एक्सरे मशीन

Sun, 05 Jul 2026 12:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। उपमंडल बंगाणा के लोगों को अब गुणवत्ता के एक्सरे करवाने के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना का रुख नहीं करना पड़ेगा। नागरिक अस्पताल बंगाणा में जल्द ही करीब 10 लाख रुपये की लागत से 500 एमएम क्षमता की आधुनिक एक्सरे मशीन स्थापित की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने मशीन की खरीद से संबंधित सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं और जल्द ही इसकी आपूर्ति के बाद इसे अस्पताल में स्थापित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

वर्तमान में अस्पताल में 300 एमएम क्षमता की एक्सरे मशीन स्थापित है जिसकी तकनीकी सीमाओं के कारण कई प्रकार के जटिल और उच्च गुणवत्ता वाले एक्सरे संभव नहीं हो पाते। ऐसे मामलों में मरीजों को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना या निजी संस्थानों का सहारा लेना पड़ता है। नई 500 एमएम मशीन लगने से यह समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी और अधिकांश जांच बंगाणा अस्पताल में ही उपलब्ध हो सकेगी।
नई मशीन के शुरू होने से दुर्घटना, हड्डी रोग, छाती और अन्य गंभीर बीमारियों से संबंधित जांच अधिक स्पष्ट और बेहतर गुणवत्ता के साथ हो सकेगी। इससे मरीजों को समय पर उपचार मिलने के साथ-साथ अतिरिक्त खर्च और लंबी दूरी तय करने से भी राहत मिलेगी। खासकर बुजुर्गों, महिलाओं और दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। विभाग ने मशीन की खरीद प्रक्रिया पूरी कर ली है और आगामी दिनों में इसे अस्पताल में स्थापित करने का कार्य शुरू होगा। मशीन के चालू होने के बाद नागरिक अस्पताल बंगाणा में स्वास्थ्य सुविधाएं और सुदृढ़ होंगी तथा क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पर एक्सरे जांच का दबाव भी कम होगा। विधायक विवेक शर्मा का कहना है कि प्रदेश सरकार हर क्षेत्र में प्राथमिकता के आधार पर जनहित के कार्यों को पूरा करने की दिशा में प्रयासरत है। लोगों को घर-द्वार बेहतरीन सेवाएं मिलें, इस दिशा में काम किया जा रहा है।
विज्ञापन



नागरिक अस्पताल बंगाणा में करीब 10 लाख रुपये की आधुनिक एक्सरे मशीन स्थापित करने के लिए मंजूरी मिल चुकी है। जल्द ही आधुनिक एक्सरे मशीन का मरीजाें को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

-डॉ. अशोक दड़ोच, कार्यकारी खंड चिकित्सा अधिकारी अंब
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें