फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: गोवंश संरक्षण के लिए डीसी के माध्यम से सरकार को भेजेंगे ज्ञापन

Sun, 19 Jul 2026 04:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
थानाकलां (ऊना)। गोवंश संरक्षण और बेसहारा गोवंश की सुरक्षा को लेकर 27 जुलाई को जिला मुख्यालय ऊना में जिलाधीश जतिन लाल के माध्यम से मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिह सुक्खू को ज्ञापन सौंपा जाएगा। यह निर्णय संत-महात्माओं, गो सेवकों और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने रविवार को डुमखर स्थित गोशाला में आयोजित एक बैठक में लिया।
विज्ञापन

ज्ञापन में बेसहारा गोवंश के लिए स्थायी आश्रय, गोशालाओं को पर्याप्त आर्थिक सहायता, चारे की व्यवस्था, घायल गोवंश के उपचार की बेहतर सुविधाएं तथा गोवंश संरक्षण संबंधी कानूनों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने की मांग की जाएगी। बैठक में संतों ने कहा कि वर्तमान समय में बेसहारा गोवंश की बढ़ती संख्या, दुर्घटनाओं में उनकी मौत और चारे की समस्या गंभीर चिंता का विषय है।
उन्होंने कहा कि गोवंश संरक्षण केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं, बल्कि पर्यावरण, कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था से भी जुड़ा हुआ है, इसलिए सरकार को इस दिशा में प्रभावी और स्थायी कदम उठाने चाहिए। बैठक में गोशाला डुमखर के प्रतिनिधि दिलबाग सिंह, रमेश शर्मा, गो रक्षा समिति दमोहड़ के महासचिव जोगिंद्र देव सहित अनेक गोसेवक एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें