फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बनगढ़ जेल में कैदियों का एक गुट दूसरी जेल में होगा शिफ्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
जेल प्रबंधन ने अन्य जेलों में भेजने की बनाई योजना
विज्ञापन

प्रशासन ने पांच जगहों को किया लिस्ट आउट
तीन जनवरी को खाना खाने के दौरान हुआ था विवाद

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। जिले की बनगढ़ जेल में बीती 3 जनवरी को कैदियों के दो गुटों के बीच खाना खाने के समय विवाद हो गया। इस घटना के बाद प्रशासन सतर्क हो गया है। जेल में लगातार पनप रहे इस विवाद और किसी अनहोनी से बचाव के लिए एक गुट को प्रदेश की किसी अन्य जेल में शिफ्ट करने की योजना बनाई जा रही है। इस गुट को कंडा, नाहन, सोलन और हमीरपुर जेल में भेजने पर विचार चल रहा है। सूत्रों के अनुसार दोनों गुटों के बीच पुरानी रंजिश है और इससे जुड़े कई कैदी बनगढ़ जेल में बंद हैं। तीन जनवरी को हुई घटना में खाना खाने के दौरान कहासुनी के बाद धक्का-मुक्की हुई, लेकिन मौके पर मौजूद जेल स्टाफ और अन्य कैदियों की मदद से बड़े हादसे को टाल दिया गया। हालांकि, जेल का माहौल लगातार गरम रहा है, इसलिए विवादित गुट को किसी अन्य जेल में शिफ्ट करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। ध्यान रहे कि हाल ही में ऊना जिले में हुए गोलीकांड और अन्य मामलों में कई गैंग से जुड़े आरोपी बनगढ़ जेल में बंद हैं। मामला तब सामने आया, जब इससे जुड़ी एक पोस्ट सोशल मीडिया पर मंगलवार को तेजी से वायरल हो गई। जानकारी के अनुसार इस विवाद में जेल में बंद अमरीश राणा भी शामिल थे। इसी बीच कुख्यात गुगू गैंग ने इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट डालकर घटना की जिम्मेदारी ली और राणा के साथियों को धमकी दी। जेल प्रशासन ने मामले की आंतरिक जांच शुरू कर दी है और सुरक्षा कारणों से अमरीश राणा को किसी अन्य जेल में शिफ्ट करने पर भी विचार किया जा रहा है। अमरीश राणा को पहले उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। बाद में प्रदेश सरकार ने उनके अच्छे आचरण को देखते हुए शेष सजा माफ कर दी थी। जेल से बाहर आने के बाद, 16 अप्रैल 2025 को गगरेट थाना में एक स्टोन क्रशर संचालक ने राणा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। आरोप था कि राणा ने उनके खिलाफ मारपीट की और मशीनों को नुकसान पहुंचाया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर पांच जून 2025 को राणा और उनके दो साथियों को गिरफ्तार किया। वर्तमान में वह न्यायिक हिरासत में बनगढ़ जेल में बंद है।
विज्ञापन

डीसी ऊना जतिन लाल का कहना है कि जेल प्रबंधन विवादित मामलों में संलिप्त कैदियों को अन्य जेलों में शिफ्ट करने का प्रस्ताव तैयार कर रहा है। सरकार को मसौदा भेजकर आगामी कार्रवाई के लिए सुझाव प्रस्तुत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें