फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदली पुल पूरे कुटलैहड़ के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि : भुट्टो

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लठियाणी (ऊना)। कुटलैहड़ के पूर्व विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो ने लठियाणी-मंदली पुल के निर्माण को क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि यह पुल क्षेत्र के विकास की नई राह खोलेगा और दशकों से चली आ रही जनता की मांग पूरी करेगा। भुट्टो ने केंद्र सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और सांसद अनुराग सिंह ठाकुर का आभार जताया। लगभग 922 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस पुल से कुटलैहड़ की करीब 20 पंचायतों को लाभ मिलेगा। पुल लठियाणी, रायपुर, भाखड़ा-नंगल क्षेत्र के साथ चंडीगढ़ और दिल्ली की दूरी घटाएगा, आवागमन आसान करेगा और समय व धन दोनों की बचत करेगा। भुट्टो ने कहा कि यह पुल वर्षों तक केवल राजनीतिक मुद्दा बना रहा, लेकिन मोदी सरकार ने इसे साकार किया। पुल से कृषि उत्पादों की मंडियों तक पहुंच आसान होगी, व्यापारिक गतिविधियों को गति मिलेगी और आपातकालीन सेवाओं, स्वास्थ्य व शिक्षा क्षेत्र में भी मदद मिलेगी। इस अवसर पर जिला भाजपा उपाध्यक्ष बलराम बबलू, कृष्ण पाल शर्मा और मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मलांगड़ सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें