जालंधर से आए भक्तजनों का कीर्तन रहेगा आकर्षण का केंद्र
30 मार्च को होगा संत सम्मेलन का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। ऊना टाउन हॉल प्रांगण में राजन सेखड़ी की अध्यक्षता में बैठक की गई। जिसमें 29 से 30 मार्च तक होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विचार विमर्श किया। इसमें नव वर्ष के संवत 2082 के उपलक्ष्य में एक विशाल भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव मनाया जा रहा है। 29 मार्च को किला बाबा बेदी से लेकर पुराना बस स्टैंड तक रथ यात्रा का आयोजन किया जाएगा।
इसमें भगवान जगन्नाथ की मंडलियां भजन कीर्तन करते हुए रथ को साथ लेकर चलेंगे। जिसका मुख्य आकर्षण जालंधर पंजाब से आए भक्तजनों की ओर से कीर्तन आदि करना एवं साधु संतों और भगवान जगन्नाथ जी की महिमा का गुणगान किया जाएगा। इसके उपरांत बस स्टैंड पर विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। कार्यक्रमों के संचालकों की ओर से यह भी निर्णय लिया गया कि वह घर-घर जाकर सभी इलाका वासियों और ग्रामीण को पत्र के माध्यम से जानकारी पहुंचाए तथा कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। इस दौरान यात्रा पुराने बस अड्डे पर पहुंचकर भगवान जगन्नाथ को 56 प्रकार के भोग लगाए जाएंगे। शहर को रंग बिरंगी लाइटों से सजाया जाएगा। इस अवसर पर शहर के तथा भगवान जगन्नाथ कमेटी के सभी सदस्य मौजूद थे। यह जानकारी हिमाचल प्रांतीय हरे कृष्ण मिशन के संस्थापक अनिल कुमार वशिष्ट ने दी। बताया कि 30 नटराज होटल में संत सम्मेलन होगा और भंडारा का भी आयोजन किया जाएगा।