फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: नागरिक अस्पताल बंगाणा में स्थापित होगा डायलिसिस यूनिट

Fri, 03 Jul 2026 06:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। क्षेत्र के किडनी मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। नागरिक अस्पताल बंगाणा में जल्द ही डायलिसिस यूनिट स्थापित किया जाएगा। इस यूनिट में प्रारंभिक चरण में तीन डायलिसिस मशीनें लगाई जाएंगी, जिससे क्षेत्र के मरीजों को अपने ही क्षेत्र में उपचार की सुविधा उपलब्ध होगी।
विज्ञापन

डायलिसिस यूनिट स्थापित करने को लेकर नागरिक अस्पताल बंगाणा और एक निजी कंपनी के बीच एमओयू (समझौता ज्ञापन) पर हस्ताक्षर किए गए हैं। एमओयू के बाद यूनिट स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। मशीनों की स्थापना और आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी होने के बाद अस्पताल में नियमित रूप से डायलिसिस सेवाएं शुरू कर दी जाएंगी। जुलाई माह में इससे संबंधित सभी औपचारिकताएं पूरी कर आगामी प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा।
आगामी दिनों में बंगाणा क्षेत्र के लोगों को डायलिसिस करवाने के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना या अन्य बड़े अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़ेगा। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार डायलिसिस यूनिट शुरू होने से बंगाणा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के बड़ी संख्या में मरीजों को लाभ मिलेगा। इससे गंभीर मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने में भी सहायता मिलेगी और जिला मुख्यालय स्थित अस्पतालों पर मरीजों का दबाव भी कम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



नागरिक अस्पताल बंगाणा में डायलिसिस यूनिट शुरू करने के लिए औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। क्षेत्र के लोगों को जल्द ही इस सुविधा का लाभ मिलेगा।
-डॉ. अशोक दड़ोच, कार्यकारी खंड चिकित्सा अधिकारी थानाकलां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें