फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: मां चिंतपूर्णी के दरबार में चढ़ाया 26 ग्राम सोने का छत्र

Tue, 06 Jan 2026 01:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
मां चिंतपूर्णी दरबार में श्रद्धालु द्वारा चढ़ाया गया सोने का छतर। स्रोत : मंदिर प्रशासन
विज्ञापन
भरवाईं (ऊना)। माता श्री चिंतपूर्णी देवी के पावन दरबार में विदेश में रहने वाले श्रद्धालुओं ने 26 ग्राम सोने का छत्र अर्पित किया। श्रद्धालुओं ने बताया कि यह छत्र उन्होंने पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ माता रानी को समर्पित किया। श्रद्धालुओं का कहना है कि भले ही वे विदेश में निवास करते हों लेकिन मां चिंतपूर्णी के प्रति उनकी आस्था अटूट है। माता रानी की कृपा से उनके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी हुई है। इसी भाव के साथ उन्होंने यह स्वर्ण छत्र मां के चरणों में अर्पित किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर मंदिर के पुजारी संदीप कालिया ने विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ श्रद्धालुओं की पूजा-अर्चना करवाई और माता रानी से उनके उज्ज्वल भविष्य, सुख-समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर में इस पावन अवसर पर भक्ति और श्रद्धा का वातावरण बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें