फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलोह में केंद्रीय विद्यालय खुलने का मार्ग हुआ प्रशस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। हरोली विधानसभा क्षेत्र के सलोह में जिला का दूसरा केंद्रीय विद्यालय खुलने का मार्ग अब प्रशस्त हो गया है। प्रदेश सरकार ने संस्थान की स्थापना के लिए 19 साल के लिए एक रुपये की लीज पर शिक्षा विभाग को जमीन देने को स्वीकृति प्रदान कर दी है। प्रदेश मंत्रिमंडल की पिछले कल हुई बैठक में इस आशय की मंजूरी प्रदान की गई, जिससे इस संस्थान की स्थापना की अड़चन भी दूर हो गई है।
विज्ञापन

उद्योग मंत्री मुकेश अगिभनहोत्री ने बताया कि मंगलवार को शिमला में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में इस संस्थान को भूमि लीज पर देने को स्वीकृति मिलने के साथ ही केंद्रीय विद्यालय खुलने का मार्ग भी पूरी तरह प्रशस्त हो गया। सलोह गांव को ट्रिपल आईटी का तोहफा मिलने के बाद अब यह दूसरा महत्वपूर्ण शिक्षा संस्थान यहां खुलने जा रहा है। हीरां स्कूल का नाम अब बाबा बंदा सिंह बहादुर सीनियर सेकेंडरी स्कूल होगा। कैबिनेट की इसी बैठक में हीरां के सीनियर सेकेंडरी स्कूल का नाम प्रख्यात सिख योद्धा बाबा बंदा सिंह बहादुर राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल रखने को भी स्वीकृति प्रदान की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें