फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां इमरजेंसी में भी नहीं मिलते डाक्टर!

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। दिन: मंगलवार। समय : शाम 5 बजकर 20 मिनट। स्थान: जोनल अस्पताल का इमरजेंसी काउंटर। अस्पताल की आपातकालीन सेवाओं का आलम यह है कि डॉक्टर के केबिन में चार से छह मरीज पिछले करीब आधे घंटे से डॉक्टर का इंतजार कर रहे हैं तो आधा दर्जन से ज्यादा लोग केबिन के बाहर। एक व्यक्ति को किसी दुर्घटना में चोट लगी है, जो एक्सरे दिखाने के लिए डॉक्टर साहब का इंतजार कर रहा है। लेकिन अस्पताल के कर्मचारियों की ओर से मरीजों को यही दिलासा दिया जा रहा था कि इंतजार करें डॉक्टर साहब आ रहे हैं।
विज्ञापन

हालांकि खुद वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी ने इस मौके पर इमरजेंसी का दौरा किया, लेकिन उन्होंने भी मरीजों को इंतजार करने की नसीहत दी। मगर एक घंटे तक कोई डॉक्टर इमरजेंसी में नहीं आया। क्षेत्रीय अस्पताल में अव्यवस्था के चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हरोली से पहुंचे राम कुमार, अनीता, दिलबाग, वनगढ़ से आए कृष्ण कुमार, बंगाणा के कैहलवीं गांव से रघुवीर कुमार का कहना है कि जब वह अपने हाथ का एक्सरे दिखाने के लिए इमरजेंसी कक्ष में पहुंचे तो वहां डाक्टर साहब लगभग एक घंटे से गायब थे। जब इस बारे में वहां पूछताछ की गई तो जवाब मिला डाक्टर साहब तो गए हैं एक घंटे तक आएंगे। क्षेत्रीय अस्पताल का इमरजेेंसी कक्ष राम भरोसे ही है। उधर, एसएमओ अशोक दड़ोच का कहना है कि इमरजेंसी में डॉक्टर की तैनाती की गई थी। हो सकता है कि कुछ देर के लिए डॉक्टर वार्ड में मरीजों को देखने गए हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें