फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम की सुरक्षा के लिए होगा मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
संतोषगढ़ (ऊना)। एटीएम तोड़कर नकदी उड़ाने की घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए जिला पुलिस प्रमुख अनुपम शर्मा ने मंगलवार को जिला भर में संचालित बैंकों के अधिकारियों को बैठक के लिए बुलाया है। मकसद, भविष्य में संतोषगढ़ एवं मैहतपुर में हुई एटीएम लूट की पुनरावृत्ति न हो पाए।
विज्ञापन

एसपी के साथ होने वाली विशेष बैठक के लिए सभी बैंकों के जिला समन्वयकों को सूचित कर दिया गया है। संतोषगढ़ एवं मैहतपुर के एटीएम से 15 अक्तूबर को 29 लाख की लूट होने के बाद पुलिस भविष्य में किसी भी तरह से जोखिम उठाने के मूड में नहीं है। उधर, इस घटना के बारह दिन बीत जाने के बाद भी शातिरों का पुलिस की पकड़ से बाहर होना पुलिस के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। बताया जा रहा है कि सरहदी इलाकों में स्थापित बैंक ों को सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ एटीएम की सुरक्षा भी सुनिश्चित करने के लिए कई दफा कहा गया था। पिछले एक साल के दौरान जिला भर में लगभग डेढ़ दर्जन एटीएम टूटने की घटनाएं घटित हो जाने के बाद भी सरहदी इलाकों के बैंक प्रबंधकों ने सुरक्षा के लिए कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए। भविष्य में बैंकों एवं जगह-जगह बैंक प्रबंधनों की ओर से स्थापित किए एटीएम मशीनों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बैठक का आयोजन किया जा रहा है।

क्या कहते हैं अग्रणी बैंक शाखा प्रबंधक
जिला के अग्रणी बैंक शाखा प्रबंधक रविकांत शर्मा का कहना है कि बैंक प्रबंधनों को बैंकों एवं एटीएम से जुडे़ सुरक्षा मामलों पर चर्चा करने के लिए मंगलवार को जिला पुलिस प्रमुख की ओर से बैठक के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें