फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धुंध की आगोश में ऊना शहर

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। मौसम का मिजाज बदलते ही ऊना के सीमांत क्षेत्र धुंध के आगोश में डूब गए हैं। सोमवार को शाम होते ही आसमान में घने बादल छाए और पूरे शहर समेत इलाके को धुंध की चादर ने घेर लिया। हालांकि सुबह से मौसम का मिजाज ऊना में बदला-बदला सा है। इससे एकाएक तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन

अचानक धुंध से वाहन चालकों को भी दिक्कत पेश आ रही है। रात घिरने से पहले ही सड़कों पर वाहनों की बत्तियां जलानी पड़ रही हैं। ठंड की दस्तक के साथ लागों ने भी गर्म वस्त्र निकाल लिए हैं। दिन भर बादल छाए रहने से घनी धुंध जैसा मौसम बना रहा। बदलते हुए मौसम से लोग वायरल फीवर, खांसी, जुकाम की चपेट में भी आ रहे हैं। स्थानीय निवासी राम कुमार, कमल, प्रदीप कुमार, गोपाल, राकेश, चेतन, मनीश, राजेश, दीपक, सतपाल, सुनीता, अनुराधा, कल्पना, वनीता, प्रतिभा, किरण, मीनाक्षी, ममता, मधु का कहना है कि मौसम में हो रहे बदलाव से ज्यादातर बच्चे एवं बुजुर्ग लोग खांसी, जुकाम और बुखार की चपेट में आ रहे हैं। वहीं, वाहन चालक जरनैल सिंह, सुखदेव, अमरीक सिंह का कहना है कि सुबह शाम के समय धुंध के कारण गाड़ियों के इंडिकेटर ऑन करने पड़ रहे हैं।
सोमवार को जिला में अधिकतम तापमान 29.4 एवं न्यूनतम तापमान 13.2 दर्ज किया गया। वहीं चिकित्सकों ने लोगों को बदलते मौसम में एहतियात बरतने की सलाह दी है। इन दिनों सुबह शाम की ठंड जुकाम जैसे कई रोगों का कारण बन रही है।
विज्ञापन

क्या कहते हैं डाक्टर
शिशु रोग विशेषज्ञ डाक्टर रवि का कहना है कि शुरुआती ठंड के मौसम को हल्के में न लें। उन्होंने कहा कि बच्चों को गर्म कपडे़ पहनाकर रखें एवं खान-पान में भी एहतियात बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें