फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य आपूर्ति विभाग के ताबड़तोड़ छापे

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। खाद्य आपूर्ति विभाग ने शुक्रवार को ताबड़तोड़ छापामारी की। खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम ने शुक्रवार को ऊना-अंब मार्ग पर स्थित ढाबों में छापामारी के दौरान 19 घरेलू गैस सिलेंडर अपने कब्जे में लिए। वहीं, विभाग ने इस त्योहारी सीजन में नियमों के उल्लंघन पर दुकानदारों पर आवश्यक कार्रवाई अमल में लाने के अलावा कारोबारियों को चेतावनी दी। इसके अलावा पालीथिन का प्रयोग करने पर साढ़े 12 हजार रुपये का जुर्माना वसूला।
विज्ञापन

विभाग की छापामारी से कई दुकानदारों ने अपना सामान इधर-उधर कर दिया और कई तो दुकानें बंद कर खिसक लिए। विभाग की टीम को देखते ही कई व्यापारियों ने दुकानों के शटर डाउन कर लिए। इसके अलावा टीम ने दौलतपुर चौक बाजार में छापामारी कर पॉलीथिन के चालान किए। खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम ने लगभग 70 दुकानों में छापामारी की। इस दौरान कई दुकानों पर रेट लिस्ट व अन्य खामियां पाई गईं। कुछ दुकानदारों को चेतावनी देकर छोड़ा गया। जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक लक्ष्मण कनेत ने बताया कि ऊना-अंब मार्ग पर ढाबों पर छापामारी के दौरान 19 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए हैं। इस दौरान कई ढाबे वालों को रेट लिस्ट लगाने की चेतावनी देकर छोड़ा गया। उन्होंने बताया कि इसके बाद दौलतपुर चौक और गगरेट में भी दुकानों पर पॉलीथिन का प्रयोग कर रहे दुकानदारों के चालान काटकर साढ़े बारह हजार रुपये जुर्माने के रूप में वसूल किए। डीएफएससी ने कहा कि विभाग की यह कार्रवाई जारी रहेगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें