फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना में महफूज नहीं एटीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
मैहतपुर (ऊना)। बैंकों के एटीएम मशीनें महफूज नहीं हैं। ऊना जिला के सरहदी इलाके मैहतपुर और संतोषढ़ में बुधवार तड़के पीएनबी बैंक शाखाओं में लगे दो एटीएम से लाखों रुपये की मोटी रकम चोरी होने की वारदात के बाद यह कहना गलत नहीं होगा। बेशक इनमें खुफिया कैमरे लगे होते हैं, लेकिन शातिरों के निशाने पर सबसे पहले ये खुफिया कैमरे ही होते हैं।
विज्ञापन

इन कैमरों के लैंस पर स्प्रे करके, लैंस पर मार्कर लगाकर अथवा कैमरे की आंख पर काली टेप लगाकर शातिर लोग वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। शातिर इस बात को बखूबी जानते हैं कि एटीएम मशीनों में खुफिया कैमरे लगे होते हैं। लिहाजा वह अपने चेहरों पर नकाब चढ़ाकर ही केबिन में घुसते हैं। ऐसे में शातिरों की शिनाख्त पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती बनकर सामने खड़ी हो जाती है। मैहतपुर और संतोषगढ़ में हुई इस चोरी की ताजा वारदात को अंजाम देकर शातिरों ने सीधे सीधे पुलिस को ललकारा है। एटीएम मशीनों को अपना निशाना बनाने वाले इस गिरोह के तार पड़ोसी सूबे पंजाब से जुड़े हो सकते हैं। मैहतपुर में सीसीटीवी की ताजा फुटेज को देखकर लगता है कि गिरोह के लोग पंजाब के हो सकते हैं, क्योंकि जो गाड़ी मैहतपुर के बैंक के आगे रुकी वह सफेद रंग की बड़ी गाड़ी नंगल की ओर से आती हुई दिखाई दे रही है।

एटीएम में डाली मोटी रकम का कैसे चला पता?
एटीएम मशीन में डाली जाने वाली रकम बेहद गुप्त तरीके से मशीन में डाली जाती है। बड़ा सवाल यह कि फिर शातिरों को इस बात की भनक कैसे लगी कि मैहतपुर और संतोषगढ़ की बैंक शाखाओं की एटीएम मशीनों मोटी रकम डाली गई है? इतनी पक्की सूचना शातिरों तक पहुंची तो कैसे? शातिरों का इस बात का अंदाजा पहले से कैसे चल गया कि इन दोनों मशीनों में दो एक दिन पूर्व ही लाखों रुपये डाले गए हैं?
विज्ञापन


सही नहीं है खुफिया कैमरे लगाने का तरीका
बैंक प्रबंधन ने बेशक शातिरों की हर गतिविधियों पर नजर रखने के इरादे से एटीएम समेत कई स्थानों पर खुफिया कैमरे लगा रखे हैं, लेकिन कैमरे कहां कहां पर लगे हैं, इस बात की किसी को भनक तक नहीं होनी चाहिए। शातिर भी यह पता न लगा पाए कि आखिर खुफिया कैमरे लगे कहां हैं? तब इन कैमरों के सही नतीजे सामने आ सकते हैं। देखा गया है सभी खुफिया कैमरे हर व्यक्ति को दिखते हैं, शातिर इसीलिए उन्हीं को निशाना बनाते हैं।

पुलिस को दी शातिरों ने चुनौती
मैहतपुर संतोषगढ़ समेत जिला के कई अन्य स्थानों में एटीएम मशीनों से लाखों रुपये चुराने वाले शातिर गिरोह ने ऊना पुलिस को सीधे चुनौती दे दी है। वारदात के बाद मुस्तैद होने वाली पुलिस ने हालांकि चौकसी बढ़ा दी है, लेकिन शातिरों ने जिस सफाई से वारदात को अंजाम दिया है, उनकी धड़पकड़ पुलिस के लिए चुनौती से कम नहीं है। ऊना के पुलिस अधीक्षक अनुपम शर्मा ने हालांकि भरोसा दिलाया है कि गिरोह तक कानून के लंबे के हाथ जल्द ही पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें