फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी से उखड़े पेड़, बिजली के पोल टूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
मैहतपुर (ऊना)। मैहतपुर क्षेत्र और उसके आसपास के गांवों में बीती राहत चली आंधी ने बड़ी तबाही मचाई। तेज आंधी और बारिश से बिजली गुल हो गई। इससे लोगों ने प्रचंड गर्मी में जागकर रात बिताई।
विज्ञापन

बिजली की मेन लाइनों पर पेड़ गिरने से विद्युत सप्लाई बंद हो गई। इस कारण लगभग आठ घंटे बिजली गुल रही। शुक्रवार रात 3:30 बजे गुल हुई बिजली शनिवार सुबह आठ बजे बहाल हो सकी। मैहतपुर विद्युत उपकेंद्र के तहत पड़ते गांवों की विद्युत सप्लाई भी बंद रही। मैहतपुर, बसदेहड़ा, रायपुर सहोड़ां सहित अन्य गांवों की ओर जाने वाली विद्युत की मेन लाइनों पर तेज आंधी से पेड़ गिर गए। इससे विद्युत सप्लाई ठप रही। ज्यादातर एचसी, एलटी लाइनें टूटने से क्षेत्र की बिजली सप्लाई पर असर पड़ा। तेज आंधी के कारण रायपुर सहोड़ां के स्कूल के समीप एक पापुलर का पेड़ बिजली की मेन लाइनों पर गिर गया, जिससे पोल टूटकर गिर पड़ा। मैहतपुर के मेन बाजार में तेज आंधी से मेन तार टूटने से विद्युत सप्लाई ठप रही। शुक्रवार करीब 12 बजे से सुबह होने तक समूचा इलाका अंधेरे में डूबा रहा, सुबह करीब 8 बजे विद्युत सप्लाई बहाल की जा सकी। रात भर प्रचंड गर्मी के चलते लोगों ने जागते हुए रात बिताई।
उधर, बिजली बोर्ड के एसडीओ सुरेंद्र कालिया के मुताबिक तेज आंधी की वजह से मेन लाइनों पर जगह-जगह पेड़ गिरने से इलाके में विद्युत सप्लाई ठप हो गई थी। शनिवार सुबह अलग-अलग जगह की बिजली बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें