फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवबाड़ी मंदिर अधिग्रहण की तैयारियां शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवबाड़ी मंदिर अधिग्रहण की तैयारियां शुरू
विज्ञापन

ऊना। प्रशासन ने गगरेट स्थित विख्यात प्राचीन द्रोण शिव मंदिर के अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिग्रहण के लिए शिमला स्थित प्रधान सचिव भाषा एवं संस्कृति विभाग से निर्देश जारी हुए हैं। शिवरात्रि पर्व से एक दिन पहले अधिसूचना की प्रति उपायुक्त ऊना अभिषेक जैन को मिली है। यह प्रति एसडीएम अंब अशोक चौहान को प्रेषित की गई है।
विज्ञापन

उधर, मंदिर के अधिग्रहण को लेकर कुछ लोग विरोध भी जताने लगे हैं। प्रशासन की तैयारियों के बीच मंदिर के अधिग्रहण को लेकर विरोध से निपटने को भी योजना बन रही है। बताया जा रहा है कि अधिग्रहण की प्रक्रिया को निपटाने के लिए प्रशासन पुलिस की भी मदद ले सकता है। मंदिर अधिग्रहण की अधिसूचना की प्रति 26 फरवरी शाम को उपायुक्त को मिली थी। हाईकोर्ट से यह भी आदेश हैं कि हिंदु मंदिरों का अधिग्रहण दिन के तीसरे पहर के बाद न हो। इस बीच 27 फरवरी को शिवरात्रि अवकाश के चलते अधिग्रहण न हो सका। 28 फरवरी और एक मार्च को भी अधिग्रहण की प्रक्रिया नहीं निपटाई जा सकी। दो मार्च को रविवार होने के कारण माना जा रहा है कि प्रशासन तीन मार्च को इस दिशा में कार्यवाही कर सकता है। एसडीएम अंब अशोक चौहान ने कहा कि मंदिर अधिग्रहण को लेकर अधिसूचना की प्रति उपायुक्त कार्यालय से उनके पास पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि अधिग्रहण को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें