फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कस्सी मारकर तोड़ दी पड़ोसी की बाजू

विज्ञापन
विज्ञापन
अंब (ऊना)। बारिश के पानी की निकासी को लेकर हुए विवाद में व्यक्ति ने पड़ोसी पर कस्सी से वार कर उसकी बाजू तोड़ दी। वारदात के बाद जख्मी हालत में व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल में भरती किया गया। पुलिस ने उसका मेडिकल करवाया है। वारदात अंब के सूरी गांव में हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रतन चंद पुत्र साधु राम पेशे से मिस्त्री का काम करता है।
विज्ञापन

देर शाम भारी बारिश के चलते पानी उसके घर के सामने जमा हो रहा था। पानी की निकासी के लिए रत्न ने रास्ता बनाना चाहा। इसी बात को लेकर पड़ोसी से विवाद हो गया। बात हाथापाई तक पहुंच गई। इससे पहले की रत्न कुछ समझ पाता, तैश में आए पड़ोसी ने उसकी बाजू पर कस्सी दे मारी। रत्न चंद वहीं गिर पड़ा। वारदात को अंजाम देने के बाद पड़ोसी वहां से भाग गया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और रत्न चंद को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। यहां उसका उपचार जारी है। अंब थाना के एसएचओ ओम प्रकाश ने मामले कि पुष्टि करते हुए बताया कि रत्न चंद की शिकायत के बाद मेडिकल करवाया गया है। रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें