फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे शिष्य का भी गुरु पर निशाना

विज्ञापन
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। भाजपा से नाता तोड़ चुके डा. राजन सुशांत के अब दूलो राम ने भी शांता पर शब्दबाण चला दिए हैं। शांता दूलो राम के भी राजनीतिक गुरु रह चुके हैं। दूलो राम ने भी कहा कि अब उनका मुकाबला सीधा शांता कुमार से होगा।
विज्ञापन

उन्होंने पूछा कि कर्नाटक से लेकर हिमाचल तक फैले भ्रष्टाचार की बात करने वाले शांता कुमार के उसूल कहां हैं? उनकी उसूलों की भाजपा आज परिवारवाद में बंट गई है। भाजपा और कांग्रेस आज केवल मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार के बीच बंट कर रह गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में उनका मुकाबलाराष्ट्रीय स्तर पर पिट रही कांग्रेस से नहीं, बल्कि सीधा भाजपा से होगा। उनका मकसद हिलोपा का कुनबा बढ़ाना है। आम आदमी पार्टी को लेकर उन्होेंने कहा कि देश में आप तीसरी शक्ति के रूप में उभर रही है। लेकिन हिलोपा और आप का मकसद एक ही है, और वह है भ्रष्टाचार मिटाना। आम आदमी पार्टी में जाने से इंकार करने वाले दूलो राम ने कहा कि उनसे मिलकर चुनाव लड़ा जा सकता है, लेकिन विलय नहीं हो सकता। हालांकि, सूत्र बताते हैं कि भले ही दूलो राम, शांता से सीधा मुकाबला करने की बात कर रहें लेकिन अंदरखाते दूलो राम की भी राकेश पठानिया की तर्ज पर भाजपा में वापसी की अटकलें तेज होनी लगी हैं। हालांकि, किसी भाजपा पदाधिकारी ने खुलकर यह नहीं कहा है। लेकिन, पुख्ता सूत्र बताते हैं कि कई लोग इस बात को लेकर शांता से चर्चा कर चुके हैं। जबकि दूलो राम ने साफ कहा है कि भाजपा में वापसी नहीं होगी। उनका मकसद हिलोपा को मजबूत करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें