फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं बिकने देंगे गांव में नशा

विज्ञापन
विज्ञापन
कांगड़ा। नशाखोरी के खिलाफ घुरकड़ी में लोगों ने प्रदर्शन किया। उप प्रधान हरबंस लाल ने कहा कि अधिकतर दुर्घटनाओं में युवक नशा करने की वजह से मर रहे हैं। नशा निवारण कार्यक्रम के प्रधान अधिवक्ता प्रभात चौधरी ने चलो गांव की ओर का नारा देकर इस मिशन का आगाज किया।
विज्ञापन

क मेटी में राकेश कुमार, रविंद्र कुमार, सुधीर हैप्पी, सचिन, संदीप, वीरेंद्र कौर, नीलम, किरण, विजय लक्ष्मी और उर्मिला देवी को शामिल किया गया है। महिलाओं ने कहा कि वे अपने गांव में नशीले पदार्थों को नहीं बिकने देंगी। प्रदर्शन के दौरान पार्वती महिला मंडल, लक्ष्मी महिला मंडल व दुर्गा महिला मंडल की महिलाओं ने भी भाग लिया। अनुसूचित जाति व जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग के प्रदेश महासचिव पूर्ण भाटिया ने कहा कि अभियान में और तेजी लाई जाएगी। गांव के प्रधान अनिल दामीर ने कहा कि उन्होंने गांववासियों से कह दिया है कि यदि कोई भी व्यक्ति नशे के कारोबार में संलिप्त पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। अभियान के खिलाफ थाना प्रभारी को भी सूचित कर दिया गया है। एसएचओ मोहिंद्र सिंह मन्हास ने बताया कि पुलिस ने पहले से ही नशीले पदार्थ बेचने वालों के खिलाफ मुहिम छेड़ रखी है। उन्होंने गांव के लोगों से अपील की है कि नशीला पदार्थ बेचने और नशा करने वालों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें