फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईओसी डिपो के विरोध में उतरे ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोंदपुर बनेहड़ा(ऊना)। गगरेट क्षेत्र के लोअर भंजाल में लगभग 350 कनाल भूमि पर स्थापित होने वाले इंडियन आयल कार्पोरेशन के डिपो का कुछ स्थानीय ग्रामीण पुरजोर विरोध कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जिस स्थान पर डिपो को स्थापित किया जा रहा है वह जगह आम चरांद है। इस जगह को स्थानीय ग्रामीण अपने पशुओं को चराने के लिए इस्तेमाल करते हैं।
स्थानीय ग्रामीणों में पंचायत प्रधान कहड़ प्रवीण पटियाल, सूबेदार होशियार सिंह, सेवानिवृत्त जेई कु लदीप सिंह, नरेश कुमार, चमन लाल आदि का कहना है कि इस डिपू के स्थापित होने पर ग्रामीणों को इसका कोई लाभ नहीं होगा। इंडियन आयल कार्पोरेशन गांव के किसी भी व्यक्ति को रोजगार देने से इंकार कर रही है तथा इस डिपो के लगने से यहां गांव में प्रदूषण बढ़ेगा तथा स्थानीय लोगों को अपने पशुओं को चराने में मुश्किल होगी। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि इस डिपो के लगने से यहां गांव दो हिस्सों में बंटेगा जिससे किसानों को खेती करने में परेशानी आएगी। अगर बदकिस्मती से डिपो में आग लग जाए तो आस पास के सभी आबादी वाले क्षेत्र जलकर राख हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने विधायक राकेश कालिया से मांग की है कि उनके हितों को देखते हुए इस स्थान पर डिपो न खेला जाए। उधर, विधायक राकेश कालिया का कहना है कि वह लोगों को पेश आने वाली समस्याओं को इंडियन आयल कार्पोरेशन के अधिकारियों के समक्ष रखेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें