फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भर्ती रैली को लेकर जांचा स्टेडियम

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। इंदिरा स्टेडियम मेें 4 दिसंबर से शुरू होने वाली सेना की भर्ती को लेकर सेना के अधिकारियों एवं उपायुक्त ऊना संदीप कदम ने शनिवार को स्टेडियम का निरीक्षण किया। भर्ती के लिए सेना के कर्नल एसबी माथुर ने इंदिरा स्टेडियम का उपायुक्त संदीप कदम, जिला खेल अधिकारी एमपी वैद्य सहित अन्य अधिकारियों के साथ जायजा किया।
विज्ञापन

एसबी माथुर ने बताया कि बिलासपुर, हमीरपुर और ऊना के युवाओं के लिए सामान्य ड्यूटी की भर्ती प्रक्रिया 4 दिसंबर से शुरू होगी। चार दिसंबर को बिलासपुर के युवाओं, पांच को हमीरपुर एवं 6 दिसंबर को ऊना के युवाओं की भर्ती की जाएगी। कर्नल ने बताया कि सेना में क्लर्कों के लिए 7 दिसंबर को बिलासपुर, 8 दिसंबर को हमीरपुर एवं 9 दिसंबर को ऊना के युवाओं के लिए भर्ती प्रक्रिया होगी। जनजातीय क्षेत्रों एवं प्रदेश के लाहौल-स्पिति, किन्नौर जिलों के लिएसिख एवं अल्पसंख्यक की भर्ती 10 दिसंबर को की जाएगी। सामान्य ड्यूटी के लिए आयु सीमा 17 साल 6 महीने से लेकर 21 वर्ष तक रखी गई है। जबकि क्लर्क के लिए आयु सीमा 17 वर्ष 6 महीने से लेकर 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए। जनजातीय क्षेत्रों के लिए आयु सीमा 17 वर्ष 6 महीने से लेकर 23 वर्ष तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें