फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

42 करोड़ की जलागम परियोजनाएं मंजूर

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। एकीकृत जलागम प्रबंधन कार्यक्रम के तहत ऊना जिला के पांचों विकास खंडों के लिए 41 करोड़ 91 लाख रुपए लागत की पांच जलागम विकास परियोजनाएं मंजूर की गई हैं। यह जानकारी उपायुक्त केआर भारती ने सोमवार को इन परियोजनाओं की डीपीआर की समीक्षा करते हुए दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि स्वीकृत की गई परियोजनाओं में ऊना विकास खंड के लिए 3 करोड़ 96 लाख की जलागम विकास परियोजना, गगरेट विकास खंड के लिए 4 करोड़ 11 लाख की जलागम विकास परियोजना, बंगाणा विकास खंड के लिए 14 करोड़ 98 लाख की की जलागम विकास परियोजना, अंब विकास खंड के लिए 6 करोड़ 26 लाख की जलागम विकास परियोजना और हरोली विकास खंड के लिए 13 करोड़ 41 लाख की जलागम विकास परियोजना शामिल है।
उपायुक्त ने बताया कि जून माह के अंत तक पांचों जलागम विकास परियोजनाओं की विस्तृत कार्य रिपोर्ट तैयार कर ली जाएगी। इन परियोजनाओं के तहत जल, जंगल और जमीन के कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। पंचायतों में चेकडैम, तालाब और भू-संरक्षण के कार्य होंगे। बारिश के पानी को भी स्टोरेज किया जाएगा। इसके अलावा संबंधित पंचायतों में भूमि कटाव रोकने के लिए भू-संरक्षण कार्य भी किए जाएंगे। इन पांचों परियोजनाओं को प्रभावी ढंग से अमलीजामा पहनाया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक लोग इनसे लाभान्वित हो सके। भारती ने बताया कि इन परियोजनाओं से ग्रामीण स्तर पर विकास को नई दिशा मिलेगी। बैठक में एडीएम राकेश शर्मा, परियोजना अधिकारी रविंद्र शर्मा व सभी खंड विकास अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें