ऊना। स्वतंत्रता सेनानी बख्शी सत्य मित्र आर्य हिमोत्कर्ष परिषद के माध्यम से पिछले सात वर्षों से अनाथ एवं अति गरीब बच्चों को वजीफे प्रदान कर सराहनीय कार्य कर रहे हैं। यह बात वीरवार को ऊना के बचत भवन में आयोजित छात्रवृत्ति वितरण समारोह में बच्चों को नकद वजीफे प्रदान करने के बाद मुख्यातिथि उपायुक्त केआर भारती ने कही। उपायुक्त ने कहा कि मेधावी विद्यार्थियों को शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रेरक एवं सहायक बनकर स्वाधीनता सेनानी सत्य मित्र बख्शी महान कार्य कर रहे हैं, वहीं वह समाज को भी नई दिशा दिखा रहे हैं। इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानी बख्शी सत्य मित्र आर्य ने बच्चों को मेहनत, अनुशासन एवं लग्न से जीवन के लक्ष्य को हासिल करने के लिए जुटने का आह्वान किया। उन्होंने बच्चों को नैतिक शिक्षा प्रदान करने पर भी बल दिया। उपायुक्त केआर भारती ने छात्रवृत्ति वितरण समारोह में बख्शी सत्यमित्र आर्य ने अपनी निजी पेंशन से प्रदान किए गए 11550 रुपये बच्चों को वितरित किए।
वजीफा राशि पाने वाले नौनिहाल
संतोष कुमारी, नीलम कुमारी, अंजना कुमारी, आशिम, मधुबाला, राजरानी, मीनाक्षी, कृष्ण कुमार, अंश सैणी, कृष्ण कुमार, मुनीष कुमार, आशीष कुमार, दीपक सैणी, वंदना रानी, सिमरनजीत कौर, भावना सैणी, तनिष्का शर्मा, प्रियंका, गुरदीप सिंह, रिशित शर्मा, सनातन, रौशन कुमार, कंचन कुमारी, अंजना कुमारी, जीत सिंह, अनीता देवी, अंकिता, दीपाक्षी, सुखविंद्र कौर, सतवीर सिंह, अलका, अनिल, रोहित, नेहा शर्मा, शुभम शर्मा, संदीप कुमार, अमनदीप सिंह, अमिता धीमान, नीरू देवी, कंचन, रवि कुमार, देवेश, ऋतिका, विभीषण, योगेश, रक्षा देवी, मोहित शर्मा, जतिन, गोपाल, रोहित धीमान, सविता, बाबी, साजन सिंह, सपना, गुलशन कुमार, सेठी लाल, हरप्रीत कौर, रीना देवी, प्रियम, विशाली, रोहित राणा एवं बलवंत सिंह शामिल हैं।