दौलतपुर चौक (ऊना)। तहसील मुख्यालय घनारी में रविवार को विधायक राजेश ठाकुर की अगुवाई में भाजपाइयों ने पाकिस्तान का पुतला फूंका। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे बुलंद किये। दो मिनट का मौन रखकर आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी।
विधायक राजेश ठाकुर ने कहा कि पुलवामा आतंकवादी हमले के बाद पूरे देश में पाकिस्तान के प्रति गुस्सा बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि भारत ने हमेशा शांति ही चाही है। लेकिन पाकिस्तान के नापाक इरादे भारत में हमेशा अहिंसा फैला रहे हैं। अब हमारी सब्र का बांध टूट गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में भारत सरकार जांबाज सैनिकों के दम पर शहीद सैनिकों के एक-एक कतरे का हिसाब पाकिस्तान से लेकर रहेगी। इस अवसर पर उनके साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष राममूर्ति शर्मा और समस्त मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।